Tuesday, March 14, 2017

शर्मनाक! होलिका दहन के बाद बेटे ने लोहे के सरिये से ताबड़तोड़ वार कर पिता को मार डाला

  • हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव खबरपुरा में बीती रात्रि को बेटे ने अपने पिता और मां पर लोहे के सरिये से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें पिता की मौके पर ही मौत ही गई और मां घायल हो गई। गम्भीर हालत में चिकित्सकों ने हिसार रेफर किया हैं।
सादुलपुर।
हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव खबरपुरा में बीती रात्रि को बेटे ने अपने पिता और मां पर लोहे के सरिये से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें पिता की मौके पर ही मौत ही गई और मां घायल हो गई। गम्भीर हालत में चिकित्सकों ने हिसार रेफर किया हैं। 

हमीरवास थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझड़िया ने बताया कि खबरपूरा निवासी आरोपित विकास कुमार ने बीती रात्रि को आठ बजे लगभग अपने पिता चन्द्रभान तथा मां संतोष पर सरियों से हमला कर मारपीट शुरू कर दी। जिसके कारण पिता चन्द्रभान की मौत हो गई और मां संतोष गम्भीर रूप से घायल हो गई। 

शोर शराबा करने पर आरोपित फरार हो गया तथा परिवार के लोगो ने घायल संतोष को सरकारी अस्पताल पहुंचाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना का मौका निरीक्षण किया तथा मृतक के शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया। 

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपित ने वर्ष 2010 में अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था जिसके बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गयी थी। 
TAGS: #son killed his father # Sadulpur news # Sadulpur Police
Share:

0 comments:

Post a Comment