Tuesday, March 14, 2017

होली खेलने से पहले इस जल्लाद पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट



  • हमीरवास थानाक्षेत्र के गांव खबरपुरा निवासी युवक विकास ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। यह खौफनाक मंजर देख अन्य परिजन चीकने-चिल्लाने लगे।

सादुलपुर
धुलंडी के एक दिन पहले जिस घर में होली की तैयारियां हो रही थी। पकवान बन रहे थे। परिवार की महिलाएं तैयारियों में लगी थी। लेकिन रविवार रात हमीरवास थानाक्षेत्र के गांव खबरपुरा निवासी  युवक विकास ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। यह खौफनाक मंजर देख अन्य परिजन चीकने-चिल्लाने लगे। 
थानाधिकारी पुष्पेन्द्रसिंह झाझडिय़ा ने बताया कि रविवार शाम को होलिका दहन के बाद विकास कुमार घर पहुुंचा तथा अपने पिता चंद्रभान एवं मां संतोष पर सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोरशराबा होने पर पड़ौसी इकट्ठा हो गए तो आरोपित फरार हो गया तथा पिता चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय पिता टीवी पर बाबा रामदेव के योगासन देख रहा था तथा मां खाना बना रही थी। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपित विकास आदतन शराबी बताया जा रहा है। आरोपित ने घर पहुंचकर पिता को कमरे में बंद कर लोहे के सरियों से जमकर मारपीट की। पिता की चीख को सुनकर मां संतोष ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। तो आरोपित ने दरवाजा खोलकर मां पर भी हमला बोल दिया। दोनों को मृत समझकर एवं लोगों को देखकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने घटना का मौका-निरीक्षण किया तथा हत्या के काम में लिए गए सरिए को बरामद किया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपित ने वर्ष 2010 में अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था। इसके कारण उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। आरोपित विकास अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
दामाद ने दर्ज करवाया मामला
मृतक चंद्रभान का दामाद हरपालू रामधन निवासी सोमवीर ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम को फोन से उसे घटना की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचा तो ससुर खून से लथपथ पड़ा हुआ था एवं मां गंभीर रूप से घायल थी, जिसे अस्पताल लेकर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने धारा 302, 323, 341 के अन्तर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
Share:

0 comments:

Post a Comment